VISION (दृष्टि)
हमारा संस्थान उच्च शिक्षा का एक मन्दिर है। इसमें प्रवेश करने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को संवारने, आकार देने और संुदर बनाने के लिए सभी साधन उपलब्ध कराये जाते है । हम प्रत्येक विद्यार्थी को जीवन के सभी क्षेत्रों में एक बुद्धिमान, तार्किक, आत्मनिर्भर और साहसी व्यक्ति के रूप में विकसित करने के लिए तैयार करने पर ध्यान केन्द्रित करते है।
MISSION
विद्यार्थियों को वैश्विक चुनौतियों का सामना करने और श्रेष्ठ नागरिक बनने के लिए प्रासंगिक ज्ञान, कौशल, क्षमता और रचनात्मकता से सुसज्जित और सशक्त बनाना।
समस्या समाधान, नेतृत्व और पारस्परिक संचार कौशल विकसित करके व्यक्तित्व विकास पर ध्यान केन्द्रित करना, साथ ही व्यक्तिगत स्वास्थ्य और कल्याण का ध्यान रखना।
छात्रों को मूल्य आधारित शिक्षा प्रदान करके उनकी पूर्ण क्षमता तक पहुंचने में मदद करना, जो जीवन और उसकी समस्याआंे के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करती है, ताकि वे एक सुदृढ़ चरित्र का निर्माण कर सकें।
मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता पैदा करना और राष्ट्रीय भावना एवं हमारी समृद्ध संास्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान को बढ़ावा देना।